मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे रतलाम पहुंचे। बंजली हवाई पट्टी पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे स्टेशन रोड स्थित कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास ‘विसाजी मेंशन’ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंत्री चैतन्य काश्यप की पूज्य माताजी स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हवाई पट्टी से लेकर मंत्री के निवास तक पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
🕯️ 14 अक्टूबर को आयोजित होगा उठावना व श्रद्धांजलि सभा: बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में जुटेंगे शुभचिंतक
स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप की स्मृति में 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक विशेष शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। यह उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण कार्यक्रम बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में काश्यप परिवार के परिजन, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं शहरवासी उपस्थित रहकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad