सांसद भोजराज नाग ने 5 करोड़ के स्टॉप डैम की दी सौगात , गर्मी में भी बालोद के किसानों को मिलेगा भरपूर पानी

छत्तीसगढ़

बालोद: बीजेपी सांसद भोजराज नाग ने 2 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया. जिससे हजारों किसानों को सीधे सीधे लाभ मिल पाएगा, जिले के कांदुल और पड़कीभाट में लगभग 5 करोड़ की लागत के स्टॉप डैम निर्माण का भूमिपूजन किया. इस दौरान सांसद ने कहा डबल इंजन की सरकार में हर तरफ खुशहाली फैल रही है. सांसद नाग ने कहा कि हम विकास के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण की ओर भी ध्यान दे रहे हैं. सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जो भी विकास के काम सालों से लंबित हैं उनको पूरा किया जाएगा. सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर छत्तीसगढ़ के सर्वोत्तम विकास के लिए काम कर रहे हैं.

विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सांसद भोजराज नाग ने सांसद खेल महोत्सव की भी शुरुआत की. सांसद ने कहा कि हमने जो वादा किया है उसे निभाने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं. आज जो स्टाप डैम की सौगात आप लोगों को मिलने वाली है इससे कई किसानों का भला होगा, पानी के रुकने से जलस्तर में भी सुधार होगा और कई सारी महत्वपूर्ण पर्यावरण संबंधित सकारात्मक बदलाव आपको इस इलाके में देखने को मिलेंगे. सासंद भोजराज नाग ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आई है. जिन इलाकों में विकास के काम रुके थे वहां पर तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है.

हम विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी काम कर रहे हैं. यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सोच है जिसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं: भोजराज नाग, बीजेपी सांसद, कांकेर लोकसभा सीट

सासंद से हुई नेताओं की सार्थक चर्चा

बीजेपी सांसद से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की. पूर्व प्रदेश मंत्री एवं विधायक प्रत्याशी राकेश यादव ने कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है. आयोजन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, महामंत्री सौरभ लूनिया, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला साहू, स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधि आम जनता मौजूद रहे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry