MP में निवेश को बढ़ाने CM मोहन यादव पहुंचे लंदन, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए रीजनल इन्वेस्टर्स समिट और अन्य राज्यों में रोड़ शो के बाद अब इंग्लैंड और जर्मनी में निवेशकों से संवाद करेंगे, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लंदन पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry