MP में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प, बैठक में बनाई कार्ययोजना

मध्य प्रदेश

भोपाल। स्वाधीनता दिवस के मौके पर मप्र में भाजपा तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर तक समितियां काम करेंगी। मंगलवार को इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें तिरंगा अभियान की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ और अन्य आपदाओं में भाजपा संगठन, सरकार के साथ बेहतर काम कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान देश के अंदर चलाया है। इसमें समाज को सहभागी बनाया है। हर घर तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा पैदा हो, यही हमारा उद्देश्य है।

हर घर तिरंगा अभियान उत्सव है

वीडी शर्मा ने कहा कि हर समाज, हर वर्ग, हर घर में तिरंगा अभियान होगा। हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के रूप में चलाया जाएगा। 11 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। एक सप्ताह तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान। बैठक में डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, ननि अध्यक्ष , जिला पंचायत ,जिला परिषद अध्यक्ष और सरपंच भी हर घर तिरंगा अभियान में योगदान देंगे। सभी के लिए तिरंगे की व्यवस्था होगी। भाजपा संगठन, सरकार और समाज मिलकर ये भूमिका निभाएंगे।

इस तरह चलेगा अभियान

उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान के लिए जिला व मंडल स्तर पर समितियां गठित होंगी। राज्य स्तर पर सांसद कविता पाटीदार की अगुआई में पांच सदस्यीय समिति केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी, वैभव कुमार पवार की बनी है। जिलों की 7 और 8 अगस्त को बैठक आयोजित होगी। मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को होगी। 7 अगस्त को सांसद, विधायक, अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 14 अगस्त भारत विभाजन विभीषिका दिवस है। इस दिन जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
घरों में 13, 14, 15 अगस्त को तिरंगा दिया जाएगा। बच्चों के हाथ में भी तिरंगा देंगे। प्रदेश के सभी
64523 बूथों पर तिरंगा पहुंचाया जाएगा। आईटी की टीम हर बूथ पर ऐप पर फोटो अपलोड करेंगे। घर-घर में लोग सेल्फी लेकर एप पर डालेंगे। सेल्फी विथ तिरंगा अभियान चलेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry