दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बांसा तारखेड़ा गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में होमगार्ड सैनिक रमेश और उनका भतीजा विक्की और पुत्र उमेश बताए गए हैं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है की जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा चल रहा है।
सोमवार को आरोपियों ने मृतक पक्ष से समझौता करने के लिए परिवार के किसी तीसरे व्यक्ति के घर पर रमेश को बुलाया था। यहां पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने विक्की और उमेश को गांव के बाहर आम रास्ते पर गोली मार दी, हत्या में शामिल आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं। वहीं इस मामले पर एसपी का कहना है कि आरोपियों की खोजबीन करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
