गिरिडीह: शहर के हुट्टी बाजार के समीप डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने डीजे बजाने को लेकर विरोध कर रहे लोगों पर चाकू, भुजाली से वार कर दिया. इस दौरान एक युवक के सीने पर चाकू से वार किया गया, जिससे युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना में तीन लोग घायल भी हैं. जिसकी हत्या हुई उसका नाम अजय दास है. जबकि घायलों में अजय का भाई प्रवीण दास के अलावा प्रेम दास, राजेश दास शामिल हैं.
घटना को लेकर प्रवीण ने बताया कि देर रात तक बज रहे डीजे को बंद कराने उसका भाई अजय गया था. इस बीच कहा सुनी होने लगी. जिसके बाद मौके पर प्रवीण भी वहां पहुंचा, तो देखा कि रवि और उसका बेटा रूबी, रोनी हाथ में चाकू, भुजाली, अस्तुरा रखे हुए हैं. अचानक इनलोगों ने हमला कर दिया और अजय की जान ले ली.
डीएसपी के नेतृत्व में आरोपियों की खोज शुरू
इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह के साथ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. डीएसपी ने मृतक के भाई प्रवीण से पूरे घटना की जानकारी ली. मृतक के घरवालों ने बताया कि किस तरह से डीजे बंद कराने को कहने मात्र से इस घटना को अंजाम दिया गया और हत्या कर दिया.
डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हुआ है. इस घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना में शामिल लोगों की पहचान हो चुकी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है:- रतन सिंह, नगर थाना प्रभारी
पुलिस द्वारा आरोपियों के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद सभी की खोजबीन शुरू कर दी गई है. दूसरी तरफ मामले की सूचना पर भाजपा नेता दिनेश यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होने घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही साथ हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
