Maharaja 2 Update: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ कमाई, जानें लेटेस्ट अपडेट

मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति का जलवा ही अलग है. उनकी फिल्मों को भारत में तो पसंद किया ही जाता है साथ ही विदेशों में भी एक्टर का जलवा देखने को मिलता है. हिंदी ऑडियंस के बीच भी उनकी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है. एक्टर की फिल्में थिएटर्स में भी कमाल दिखाती हैं वहीं उनकी फिल्मों को ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. साल 2024 में उनकी फिल्म महाराजा के साथ ऐसा ही देखने को मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई से सभी को हैरान कर दिया था.

अब उनकी फिल्म महाराजा के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं. एक्टर की ओर से हाल ही में खुलासा किया गया कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है. आइए जानते हैं कि विजय के बयान से उनके फिल्म में होने या ना होने को लेकर क्या संकेत मिलते हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय सेतुपति ने कहा- ‘डायरेक्टर निथिलान सामीनाथन ने महाराजा 2 की स्क्रिप्ट पढ़ ली है. मैं इसे सुनने के लिए एक्साइटेड हूं.’ विजय सेतुपति के बयान से तो ऐसा लग रहा है कि वे फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि अभी फिल्म में अनुराग कश्यप होंगे कि नहीं इसे लेकर कुछ भी क्लियर नहीं कहा जा सकता है. हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं है कि फिल्म के पहले पार्ट में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप ने कमाल की एक्टिंग की थी. फैंस दोनों की इस जोड़ी को जरूर एक बार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहेंगे. फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 30 करोड़ रुपये के आसपास का था वहीं फिल्म ने 190 करोड़ की कमाई कर चौंका दिया था.

किन-किन फिल्मों में दिखेंगे विजय सेतुपति?

विजय सेतुपति की बात करें तो महाराजा को लेकर अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन आनी बाकी है. वहीं दूसरी तरफ वे स्लम डॉग: 33 टेंपल रोड में अभिनय करते नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं. इसके अलावा वे मुत्थु इनगिरा काट्टान नाम की सीरीज में नजर आएंगे. इस सीरीज को 27 मार्च 2026 को जियो प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा वे पॉकेट नॉवल नाम की फिल्म का हिस्सा भी बने हैं. हाल ही में अनाउंस हो रही इस फिल्म का निर्देशन थय्यगराजन कुमारराजा कर रहे हैं. सुपर डिलक्स की सफलता के बाद दूसरी बार इस फिल्म के जरिए दोनों का कोलाबोरेशन देखने को मिलेगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry