Ludhiana में नगर निगम चुनावों के बीच राजा वड़िंग की एंट्री, जानें क्या बोले

पंजाब

लुधियाना: लुधियाना में आज नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम को नतीजे आएंगे। लुधियाना में सुबह से अमन-शांति से वोटिंग हो रही है और लोग अपने बूथों पर जाकर मतदान कर रहे हैं। लुधियाना में कुल 95 वार्ड हैं और जिला प्रशासन की ओर से कुल 1227 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ऐसे में राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में नगर निगम के 95 वार्डों में वोटें पड़ रही हैं। वहीं ईस्ट विधानसभा में 2 जगह मशीनें खराब हो गई जहां लोगो को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसी बीच चुनावों दौरान हंगामे व झड़प के मामले भी सामने आए हैं। बता दें कि नगर निगम चुनाव के पोलिंग बूथों पर राजा वड़िंग अपने हलकों में वार्डों का दौरा करने पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी। वहीं राजा वड़िंग ने भारत भूषण को हाईकोर्ट से मिली राहत को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशू पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने हाईकोर्ट का शुक्रिया किया है। वहीं राजा वड़िंग ने कहा कि लोगों का रूझान देखकर लग रहा है कि कांग्रेस बड़ी लीड से जीत हासिल करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *