लुधियाना: लुधियाना के जर्सियां रोड से पहले बन रहे अंडरपास के पास कट से ऊपर चढ़ते हुए एक कंटेनर से लदा ट्रक पलट कर सर्विस लेन पर गिर गया। जानकारी के अनुसार ट्रक सुबह साढ़े तीन-चार बजे के करीब पलटा है। इस हादसे में ड्राइवर तथा कंडक्टर को काफी चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस के ए.एस.आई. हरमेश लाल ड्यूटी अफसर तथा ए.एस.आई. पी.सी.आर. भजन सिंह तथा ओम प्रकाश ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल ड्राइवर तथा कंडक्टर को सिविल अस्पताल इलाज के पहुंचाया।
ट्रक के गिरने से सर्विस लेन पर भारी जाम लग गया, क्योंकि सुबह स्कूल टाइम काफी स्कूली बच्चे तथा काम पर जाने वाले लोग इसी सर्विस लेन से गुजरते है। सुबह मौके पर जोन इंचार्ज ट्रैफिक अशोक चौहान ने टीम भेज कर ट्रैफिक को सुचारू करवाया। फिलहाल ट्रक के गिरने के कारण का पता करने के लिए जांच की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
