जबलपुर। घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री पर जिला प्रशासन द्वारा की गई सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। पिछले दो सप्ताह से सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित रहने के साथ ही अवैध रूप से गैस के वितरण पर प्रभावी रोक लगाए जाने के कारण एजेंसियों से घर-घर सिलिंडर पहुंचाने वाले हॉकरों की तादात कम होने लगी है।
हाल यह है कि एक गैस एजेंसी में 20 से अधिक हाकर सक्रिय रहते थे, जो घर-घर सिलिंडर पहुंचाने के साथ-साथ अवैध रूप से गैस की सप्लाई भी करते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर लगभग आधी रह गई है। इधर जिला प्रशासन के साथ पुलिस और खाद्य विभाग की लगातार निगरानी और कार्रवाई के चलते हाकरों के लिए एलपीजी सिलिंडर की अवैध गतिविधियों को जारी रखना मुश्किल हो गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
