सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। वन विभाग सूत्रों के अनुसार दक्षिण सामान्य वन मंडल के खवासा के ग्राम चिखली में दोपहर में बाघ के हमले से एक 22 वर्षीय युवक आदित्य की मौत हो गई। दक्षिण सामान्य वन मंडल की डीएफओ एच. एच. मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद अमला मौके पर पहुंच गया तथा ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि वे अकेले जंगल की ओर ना जाएं। वही मृतक के परिजनों को शासन की योजना अनुसार 08 लाख का चेक दिया गया है।
बताया गया कि आदित्य चावरे (22) निवासी ग्राम चिखली जोकि गांव के जंगल में भैंस चराने गया हुआ था। इस दौरान युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस घटना में युवक आदित्य की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर अब जांच में जुटी हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
