मोगा : जिले के गांव घल्ल कलां से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां लव मैरिज करवाने के बावजूद भी एक युवक ने बाहर एक महिला से एक रिश्ता रखा हुआ था। इस संबंध में जब उसकी पत्नी को पता चला तो उसने उनका पीछा करना चाहा। इस दौरान उसने अपने पति को उस महिला के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया तो युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी को कार से टक्कर मार कर घायल कर दिया।
23 वर्षीय पीड़िता महकप्रीत कौर ने बताया कि उसकी उसके पति आकाशदीप सिंह से लव मैरिज हुई थी। उनकी एक 2 साल की बेटी भी है। उसने आगे बताया कि आकाशदीप का पिछले कुछ समय से डेमरू खुर्द की रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका उसके पता चल गया था।
इस दौरान जब उसका पति गत रात उस महिला को मिलने गया तो उसने भी आकाश का पीछा किया और अंत में उसमे अपने पति को उक्त महिला के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया। इस बात से गुस्से में आए आकाशदीप ने अपनी कार निकाली और पत्नी को टक्कर मार दी। इस कारण पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। उसने इस बारे में अपने परिजनों को भी बताया, जो उसे घायल हालत में इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दे दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad