पीरियड्स को टालने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, नहीं कोई होगी साइड इफेक्ट

 
पीरियड्स को टालने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, नहीं कोई होगी साइड इफेक्ट
Follow these home remedies to stop periods, there will be no side effects

Natural Remedies Delay Period: जिन महिलाओं को समय पर पीरियड्स आते हैं और कई बार व्यक्तिगत कारणों से इसे टालना चाहती है।

पारिवारिक कार्यक्रम, पूजा या यात्रा के दौरान महिलाएं नहीं चाहती है तो उन्हें मासिक धर्म की परेशानी झेलना पड़े, ऐसे में कई महिलाएं पीरियड्स को टालने में लिए दवाइयां भी लेती है लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

हम यहां आपको कुछ ऐसी घरेलू औषधियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप कुछ हद तक पीरियड्स को टाल सकते हैं -


सेब का सिरका


एप्पल साइडर विनेगर को मुंहासों, सीने में जलन और यहां तक ​​कि पेट की चर्बी के लिए एक चमत्कारिक इलाज के रूप में जाना जाता है, लेकिन पीरियड्स को टालने में भी एप्पल साइडर विनेगर एक कारगर औषधि है।

मासिक धर्म आने से पहले इसका सेवन किया जा सकता है, हालांकि सेब के सिरके पर अभी तक कोई ऐसा शोध नहीं हुआ है, जिससे यह पुष्टि की जा सके कि इसके सेवन से पीरियड्स का आना टल जाता है।

इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सेब साइडर की बार-बार खुराक दांतों, मुंह और गले के नाजुक ऊतकों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

एसीवी को सीधे बोतल से न पिएं। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीना उचित रहता है।


चना दाल का ज्यादा सेवन करें


पीरियड्स से ठीक पहले चने की दाल का सेवन ज्यादा करने से भी आप मासिक धर्म को आगे धकेल सकते हैं।

दाल को नरम होने तक भून लें, फिर उसे बारीक पीस लें। फिर इसका सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं।

हालांकि इस बारे में भी अभी तक कोई शोध नहीं हुआ है। चने के दाल का ज्यादा सेवन करने से इस दौरान आपको गैस, कब्ज या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

नींबू का रस


नींबू का रस भी सेब के सिरके की तरह अम्लीय होता है। चूंकि मासिक धर्म के पहले खट्टे फल का सेवन ज्यादा करने से पीरियड्स को आगे बढ़ाया जा सकता है, इसलिए मासिक धर्म को आगे बढ़ाने के लिए नींंबू का सेवन भी ज्यादा करना चाहिए।

एक गिलास पानी या बिना चीनी वाली चाय में नींबू को पानी में डाल कर सुबह शाम पी सकती है।

Amrapali Dubey ने सरेआम किया अपने प्यार का इजहार, खूब देखा जा रहा है Video...

यह भी पढ़े:-

Panchamrit In Pregnancy: जरूर करें गर्भवती महिलाएं पंचामृत का सेवन, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

Panchamrit In Pregnancy: जरूर करें गर्भवती महिलाएं पंचामृत का सेवन, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको पंचामृत के बारे में बताने वाले हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।

प्रेग्नेंसी में मिलेगा आराम


दूध, दही, मधु, घी और गन्ने के रस को मिलाकर बनता है पंचामृत बनता है जिसका हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान खास महत्व है। किसी भी त्योहार या पूजा पाठ के दौरान पंचामृत का खासा महत्व होता है।

 यह भगवान को चढ़ाने और प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए भी बनाया जाता है जिसके काफी फायदे हैं। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

 गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको पंचामृत के बारे में बताने वाले हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।

गर्भावस्था में खाएं पंचामृत


थकान और एसिडिटी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आम है। ऐसे में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

ऐसे में अगर पंचामृत का महिला सेवन करे तो उनका पाचन तंत्र काफी सही तरीके से काम करता है और एसिडिटी, कमजोरी व थकान की समस्या इससे दूर होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए पंचामृत के फायदे


पंचामृत के सेवन से चेहरे की रंगत सुधरती है। गर्भवती महिला का प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरा कई बार डल पड़ जाता है ऐसे में पंचामृत का सेवन महिला के चेहरे की रंगत को बनाए रखता है।

पंचामृत के फायदे


कई बार महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और तनाव से गुजरना पड़ता है। 

ऐसे में पंचामृत का सेवन गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए जो आपकी शरीर की ताकत और याद्दाश्त को बनाए रखता है।

कैसे बनता है पंचामृत


पंचामृत गर्भवती महिलाओं में पंचामृत के सेवन से शरीर के टिश्यूज को पोषण मिलता है। इसमें मौजूद दूध और दही दांत, मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है। इससे शारीरिक सेल्स को मजबूती मिलती है और इससे इम्युनिटी में वृद्धि होती है।