सोनीपत: मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोनीपत पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि “जब दुष्यंत चौटाला गठबंधन सरकार में थे ओर 14-14 विभाग चला रहे थे तब भाजपा अच्छी थी, जनता सब देख रही है.”
सोनीपत नगर निगम चुनाव 10 मई कोः सोनीपत में 10 मई को निकाय चुनाव होनी है जिसको लेकर सभी पार्टियों प्रत्याशी अपने दम खम लग रही है. कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोनीपत पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मेयर प्रत्याशी इस बार पहले से भी ज्यादा मतों से जीतेगा. वहीं उन्होंने बगावत करने वाले नेताओं के बारे में कहा कि “किसी भी नेता की नाराजगी दो-चार दिन से ऊपर नहीं रह सकती है.”
‘हुड्डा सरकार की अपेक्षा बीजेपी सरकार में अपराध कम हुआ है’: वहीं टिकट बंटवारे को लेकर पंवार ने कहा कि “किसी भी तरह का परिवारवाद नहीं किया गया है. सभी के मशवरे से पार्षदों को टिकट दी गई है.” वहीं CIA ओर दुष्यंत चौटाला विवाद पर कहा कि “जब दुष्यंत चौटाला जब गठबंधन सरकार के अंग थे ओर 14-14 विभाग चला रहे थे तब भाजपा अच्छी थी. वहीं बढ़ते अपराध को लेकर उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार की अपेक्षा बीजेपी सरकार में अपराध कम हुआ है. दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास करके वह पार्टी में शामिल हुए है.”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
