Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस

मध्य प्रदेश

धार/गुजरी। रुद्रप्रयाग जिले की सोनप्रयाग पुलिस गुरुवार शाम को धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुजरी में एक युवक को तलाशने पहुंची। इंटरनेट मीडिया पर एक आइडी से केदारनाथ में आतिशबाजी एवं जन्मदिन का उत्साह का नजारा दिखाते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इसके बाद सोनप्रयाग पुलिस ने 27 अप्रैल को आइडी के नाम सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आइडी की डिटेल्स निकाली तो गुजरी गांव का राजवीर नामक युवक निकला, जिसे लेने पुलिस उसके घर पहुंच गई, लेकिन वह घर नहीं मिला।

जानकारी अनुसार रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम के आसपास पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लागू किया है। आतिशबाजी कपाट खुलने के पहले दिन यानी 22 अप्रैल को की गई, जिसके वीडियो अब सामने आए हैं। पटाखे मंदिर से करीब 50 कदम की दूरी पर जलाए गए। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि केदारनाथ धाम में पटाखे फोड़कर जन्मदिन मनाने और उसका वीडियो बहुप्रसारित करने वाले यूजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry