अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. 15 दिन पहले उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि जाने का समय आ गया है. उनके इस ट्वीट के नीचे कई फैंस ने चिंतित होकर उनसे पूछा था कि वो कहां जाने की बात कर रहे हैं? लेकिन अमिताभ बच्चन की तरफ से किसी को भी कोई जवाब नहीं दिया गया था. अब सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बता दिया है कि उन्होंने आखिरकार ये ट्वीट क्यों किया था?
जानें क्यों अमिताभ बच्चन ने कहा था ‘जाने का समय आ गया है’
अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अरे, इस ट्वीट में मैं कहना चाहता था कि अब काम पर जाने का समय आ गया है. दरअसल उस रात हम शूटिंग खत्म करने के बाद लगभग 1-2 बजे घर पहुंच गए थे, फिर से शूटिंग थी और पूरी बात लिखते-लिखते हम बीच में ही सो गए. दरअसल हम लिखना चाह रहे थे कि अब काम पर जाने का समय आ गया है. इस पूरे खुलासे के बाद बीती रात अमिताभ बच्चन ने फिर एक बार ट्वीट करते हुए लिखा है कि जाएं कि रुकें? हालांकि अब इसका मतलब स्पष्ट हो गया है कि अमिताभ बच्चन पूछ रहे हैं कि वो केबीसी की शूटिंग के लिए जाए या न जाए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad