कवर्धा. खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नाउडीह में हुई. ग्राम लालपुर निवासी राहुल टंडन मंगलवार रात खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे. रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए.
ग्रामीणों ने किया बचाव
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत के बाद राहुल को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ज्यादा चोट और खून बहने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हादसा होना बताया जा रहा है. युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
