कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में एक अलग तरह के क्राइम का खुलासा हुआ है. यहां के मजगांव इलाके में एक मकान से पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. इसमें दो कपल और एक स्कूली छात्रा शामिल हैं. ये सभी एक मकान से पकड़े गए हैं. इस केस में खुलासा हुआ है कि कपल को गैरकानूनी तरीके से रूम उपलब्ध कराने का खेल लंबे समय से चल रहा था. पुलिस को शिकायत मिली उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कपल और एक छात्रा को पकड़ा है.
अवैध तरीके से किराए पर दिए गए रूम- पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजगांव रोड स्थित एक मकान में यह कार्रवाई की गई. यहां एक मकान में लंबे समय से अवैध तरीके से रूम किराए पर दिए जा रहे थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, जहां घर के अंदर दो कपल और एक स्कूली छात्रा स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सभी से पूछताछ की है और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
अवैध रूप से रूम उपलब्ध कराना गंभीर अपराध है. पुलिस पूरे केस की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी-कृष्णा चंद्राकर, डीएसपी, कवर्धा
मकान से आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि किराए पर रूम देने का यह खेल लंबे समय से चल रहा था. नियमों को ताक पर रखकर यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था. पुलिस की तलाशी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे. क्या इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
