कैथल : कलायत खंड के गाँव बाता में पारिवारिक विवाद के चलते दो भाइयों पर गंडासी-लाठियों से हमले की CCTV वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई की है और 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कान पकड़कर उनकी उठक बैठक करवाकर माफी मंगवाई।
ये है मामला
कैथल जिले में तूड़ी का काम कर रहे दो भाइयों पर गंडासी और लाठियों से तोबड़तोड़ हमले का मामला सामने आया था। इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो में कई व्यक्ति आकर दोनों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमले का कारण गांव में जमीन को लेकर बढ़ा विवाद है। इस संबंध में घायल व्यक्तियों ने पुलिस को भी हमलावरों के खिलाफ शिकायत दी थी।
मामले को DSP रोहताश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की जांच जारी है। DSP ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क़ानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
