चंडीगढ़ः पंजाब राज्य महिला आयोग ने जालंधर के डाक विभाग में काम करती लड़की से रेप करने के मामले में सख्त नोटिस लिया है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने संबंधित नोटिस जारी किया है।
चेयरपर्सन राज लाली गिल ने भी पीड़ित लड़की के परिवार से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आयोग के नोटिस जारी करने के बाद जालंधर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस संबंध में आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में किसी भी महिला के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी। माननीय सरकार हर महिला को उचित सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%