जालंधर: जालंधरवासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, भोगपुर स्थित रेलवे फाटक नंबर 40, जिसे आम तौर पर भगत सिंह चौक वाला फाटक और मोगा फाटक के नाम से जाना जाता है, आज शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, फाटक पर लाइन की मरम्मत (रिपेयर वर्क) किया जा रहा है, जिसके चलते आज सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। यह बंदी सुरक्षा उपायों और रिपेयर कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और संबंधित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%