जालंधर में बादशाह हत्याकांड में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी की पहचान साजन सहोता निवासी किशनपुरा जालंधर के रूप में हुई है। बादशाह हत्याकांड में आरोपी घटना के बाद फरार चल रहा था। इससे पहले इसके दो साथियों मनु और चकशित को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें जेल में भेज दिया गया था।
बादशाह की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस व परिजनों में हाथापाई हुई थी। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मौके पर पहुंच कर हाईवे खुलवाया था। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। केस में मनु व उसके अन्य साथियों को नामजद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेन आरोपी मनु कपूर ढिल्लू को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था।
जानें क्या था पूरा मामला
मृतक के सर्मथकों व एस.के. कल्याण ने बताया कि एक दिन पहले मनू कपूर, साजन सहोता व उसके गैंग के 12 साथियों ने मिलकर ऋषभ कुमार उर्फ बादशाह को अकेले घेर कर पिटाई की थी और अगले दिन राजीनामा करने के लिए मनू कपूर ने बाप-बेटा ने बुलाया था। ऋषभ कुमार व इशू दोनों खिंगरा गेट के पास पहुंचे थे कि मनू कपूर और उसके पिता ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचा कर भाग रहे थे कि मनू कपूर व अन्य हमलावर जिनके हाथ में 3 रिवालवर थे, जिनमें से मनू कपूर ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान करीब 9 राऊंड चले, जिसमें दो गोलियां बादशाह के पेट में लगी और एक गोली इशू के हाथ में लगी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। बादशाह की हालत गंभीर को देखते हुए सत्यम अस्तपाल ने उन्हें दूसरे जौहल अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
