Jalandhar में पार्क से मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

पंजाब

जालंधर : थाना-2 के अधीन पड़ते विक्रमपुरा के मस्तराम पार्क में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद थाना-2 की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान फतहपुरी मोहल्ले के रहने वाले विनय कुमार के रूप में हुई है।

थाना-2 के प्रभारी सब इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि विक्रमपुरा के मस्तराम पार्क स्थित एक बैंच पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बयान दर्ज कराया कि विनय का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में था। उनके मुताबिक वह रविवार शाम को घर से निकले और फिर घर नहीं लौटे। हालांकि उनके परिवार वाले उन्हें ढूंढते रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

सुबह किसी ने उन्हें बताया कि विनय की मौत हो गई है और उसका शव मस्तराम पार्क में एक बैंच पर पड़ा है। इस बारे में थाना 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इलाके में चर्चा है कि यह व्यक्ति नशे का आदी था और ऐसा लगता है कि इसकी मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। ऐसे में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि उनकी मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई या वह नशे के आदी थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *