बस्तर: बस्तर संभाग के जगदलपुर में एक शख्स की संदिग्ध हालात में लाश मिली है. यह शव शहर के लालबाग हाउसिंग कॉलोनी एक फ्लैट से प्राप्त हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है . वह बीपीसीएल में कार्यरत थे. उनके पिता रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर हैं.
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
बिस्तर पर शव,कमरे में फैला खून
पुलिस की टीम ने अंदर जाकर देखा तो वहां फर्श पर खून फैला हुआ था. रुम के अंदर बिस्तर पर लाश पड़ी थी. कमरे में कूलर ऑन था. पुलिस ने कमरे के अंदर मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में की. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि अतुल के हाथ की नस कटी हुई थी.
परिजनों को दी गई घटना की जानकारी
जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम की प्रकिया सम्पन्न कराई जाएगी. शुरुआती तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है. केस की जांच के बाद पुलिस और खुलासा कर सकेगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
