Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत्रित डंपर; कई हताहत

मध्य प्रदेश

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर-भोपाल हाईवे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को NH45 पर शहपुरा के पास एक तेज रफ्तार डंपर नेशनल हाईवे के ब्रिज से सर्विस रोड पर जा गिरा. इस डंपर ने ब्रिज तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा रही कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

डंपर गिरते ही आई धमाके की आवाज

डंपर गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज आई, जिसके बाद हादसे की जानकारी आग की तरह फैली. सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालने के प्रयास शुरू किया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में डंपर चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है.

वहीं कार पर डंपर गिरने से कार बुरी तरह से कुचल गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन कार में फंसे कुछ लोगों को जीवित अवस्था में बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया है.

शादी में शामिल होने रीवा जा रहा था शुक्ला परिवार

नेशनल हाईवे-45 पर हुई इस घटना को लेकर शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया, ” कार क्रमांक MP-04-YK-9547 में भोपाल का शुक्ला परिवार सवार था. ये सभी रीवा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. कार सर्विस रोड से जा रही थी, तभी ऊपर ब्रिज की ओर से एक डंपर कार पर आ गिरा. इस कार में एक महिला सहित कुल पांच लोग सवार थे. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.”

बाइक भी डंपर की चपेट में आई

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, ” अभी-अभी शहपुरा थाना प्रभारी से जानकारी मिली है कि शहपुरा में गुरुकृपा पेट्रोल पंप के पास एक डंपर फ्लायओवर से नीचे गिर गया है. डंपर की चपेट में एक कार भी आई है, जो सर्विस रोड से जा रही थी. इसमें लगभग 4 लोग सवार बताए जा रहे हैं. वहीं, डंपर में ड्राइवर फंसा नजर आया है, जो हिल नहीं रहा है. एक बाइक भी डंपर की चपेट में आई है. जांच की जा रही है, जिसके बाद मृतकों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry