IPL 2026: प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को कैसे फंसाया? 100 दिन पहले हार्दिक पंड्या के साथ हुई उस मुलाकात का बड़ा खुलासा

खेल

Prafful Hinge vs Hardik Pandya: कहते हैं फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन. IPL डेब्यू करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने शायद इसी बात का ख्याल रखा. तभी तो उन्होंने अपनी पहली ही गेंद से तहलका मचाना शुरू कर दिखाया. वो कर दिखाया जो IPL इतिहास में पहले कभी हुआ ही नहीं था. वो IPL डेब्यू पर पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए. इसमें भी सबसे खास रहा उनका वैभव सूर्यवंशी को आउट करना, वो भी उनकी इनिंग की पहली ही गेंद पर. हिंगे ने उन्हें अपनी सटीक बाउंसर से चौंकाया. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को चौकाने वाले प्रफुल्ल हिंगे और हार्दिक पंड्या के बीच क्या हुआ था?

100 दिन पहले प्रफुल्ल हिंगे और हार्दिक पंड्या के बीच क्या हुआ?

प्रफुल्ल हिंगे और हार्दिक पंड्या के बीच की घटना, उनके वैभव सूर्यवंशी को चौंकाने से ठीक 100 दिन पहले की है. मौका था विजय हजारे ट्रॉफी में खेले जा रहे विदर्भ और बड़ौदा के बीच मैच का. तारीख थी 3 जनवरी 2026. हार्दिक पंड्या उस मैच में जबरदस्त खेलते नजर आ रहे थे. ऐसे में उस मैच में विदर्भ के कप्तान हर्ष दुबे ने गेंद प्रफुल्ल हिंगे को थमाई. अब हार्दिक, जिनके सामने बड़े-बड़े इंटरनेशनल गेंदबाज भी डरते हैं, उनके आगे गेंदबाजी करने से पहले प्रफुल्ल भी नर्वस थे.

IPL में मिलते हैं- हार्दिक टू प्रफुल्ल

लेकिन, वो कहते हैं ना कि डर के आगे ही जीत है. प्रफुल्ल हिंगे और उनकी टीम के लिए वही जीत उस मैच में आगे इंतजार कर रही थी. प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी नर्वसनेस को कंट्रोल किया और हार्दिक पंड्या को अपनी गेंदबाजी के रूबरू कराया. उन्होंने कभी यॉर्कर डाली तो कभी बाउंसर. ये सब देख हार्दिक इम्प्रेस हो गए और उन्होंने प्रफुल्ल से कहा- IPL में मिलते हैं.

प्रफुल्ल हिंगे ने विजय हजारे ट्रॉफी के उस मैच में 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिए. बेशक वो विकेट मैच में 133 रन बनाने वाले हार्दिक पंड्या का नहीं रहा. मगर प्रफुल्ल की विदर्भ की टीम 294 रन के लक्ष्य का पीछा कर वो मुकाबला जीतने में कामयाब रही.

कब है हार्दिक और प्रफुल्ल का मैच?

प्रफुल्ल हिंगे ने IPL 2026 में अपने सफर की शुरुआत शानदार की है. उनका डेब्यू धमाकेदार रहा है. अब इंतजार है सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले का, जिसमें प्रफुल्ल हिंगे का सामना हार्दिक पंड्या से होता दिखेगा. ये मुकाबला 29 अप्रैल को वानखेड़े पर खेला जाएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry