IPL के चक्कर में बुरा फंसी टीम इंडिया, फाइनल के 4 दिन बाद ही इंग्लैंड में मैच

खेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है, जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन इससे पहले इंडिया-ए की टीम वहां 2 प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इन प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है और भारतीय खिलाड़ी बुरी तरह फंस गए हैं. दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड टेस्ट टूर की तैयारी के लिए बीसीसीआई (BCCI) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बीच एक अहम समझौता हुआ है. इसके तहत, इंडिया A टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो 4-दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी. ECB ने पुष्टि की है कि पहला मैच 30 मई से 2 जून तक कैंटरबरी के स्पिटफायर ग्राउंड में होगा, जबकि दूसरा मैच 6 से 9 जून के बीच नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.

आईपीएल फाइनल और इंग्लैंड में मैच के बीच 4 दिन का अंतर

बड़ी बात ये है कि आईपीएल 2025 फाइनल और इंडिया A मैच के बीच सिर्फ 4 दिन का अंतर है. आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा, जिसका मतलब है कि आईपीएल के खत्म होने और इंग्लैंड टूर की तैयारी शुरू होने के बीच महज 4 दिन का अंतर होगा. इसका सीधा असर उन खिलाड़ियों पर पड़ेगा जो आईपीएल के फाइनल तक पहुंचेंगे. वैसे आईपीएल के ग्रुप स्टेज के मैच 18 मई तक खत्म हो जाएंगे, इसलिए कुछ खिलाड़ियों को आराम और तैयारी का समय मिल जाएगा. लेकिन जो खिलाड़ी फाइनल में होंगे, वो पहले 4-दिवसीय मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे.

इंडिया A टीम के चयन को बीसीसीआई कन्फ्यूज?

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI इस बात को लेकर अनिश्चित था कि क्या टेस्ट टीम के संभावित खिलाड़ियों को इंडिया A में शामिल किया जाए या फिर घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका दिया जाए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कई भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, इसलिए BCCI चाह सकता है कि ज्यादातर खिलाड़ी जल्दी इंग्लैंड पहुंचकर वहां की परिस्थितियों में ढल सकें.वैसे भारत के हेड कोच गौतम गंभीर इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वो इंडिया A टीम के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं. मुमकिन है कि BCCI उनकी राय को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन करेगा. गंभीर की सलाह पर ही ये तय होगा कि क्या टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को इन मैचों में उतारा जाए या फिर नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया जाए.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry