इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार बैकलेन की सुंदरता और स्वच्छता के लिए 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। स्वच्छता में हमारे शहर को चुनौती देने वाले शहर और इंदौर के बीच अंकों का अच्छा खासा अंतर सिर्फ इसलिए होता है कि क्योंकि स्वच्छता हमारे संस्कारों में है।
हम सिर्फ सड़कों को ही साफ-स्वच्छ नहीं रखते बल्कि बैकलेन की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर भी सजग हैं। हम जानते हैं कि स्वच्छता में नंबर वन बनना भले ही आसान हो, लेकिन लगातार आठ वर्ष तक खुद को नंबर बन बनाए रखना आसान नहीं होता। इस वर्ष भी हमारे सामने चुनौती है एक बार फिर खुद को सिद्ध करने की। देशभर को बताने की कि इंदौरी जो ठान लेते हैं उसे हासिल करके ही छोड़ते हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%