इंदौर: जबलपुर जाने के लिए मध्य प्रदेश के यात्रियों को अब मध्य भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग से गुजरना होगा. रेल विकास निगम ने इंदौर बुधनी नई रेल परियोजना के तहत मध्य भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है.
रेल विकास निगम, भोपाल द्वारा इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य के चलते सुरंग-2 (मुख्य सुरंग) में 500 मीटर व सुरंग-1 में 100 मीटर भूमिगत खुदाई के बाद इनके अन्य निर्माण कार्य को पूरा कर लिया है. दरअसल, यह परियोजना इंदौर और जबलपुर के बीच दूरी को कम करने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है. इंदौर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया “परियोजना के पूरा होने पर इंदौर रोड जबलपुर के बीच लगभग 68 किमी दूरी में कमी आएगी.
इसके अलावा यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी होगी. माल परिवहन में सुधार के माध्यम से मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. 205 किलोमीटर के इस रेलवे ट्रैक में 80 बड़े और 99 छोटे पुल तैयार किया जा रहे हैं. इसके अलावा 18 नए स्टेशन भी इस रेलवे रूट पर विकसित होंगे.”
दुर्गम इलाके में 2 सुरंग एवं 3 वायाडक्ट का निर्माण
मध्य भारत की सबसे लंबी सुरंग 8.64 किलोमीटर की है. जिसका अधिकांश हिस्सा काली मिट्टी का रहा है, इसलिए भी रेलवे को इसके निर्माण में खासी परेशानी आई. इंदौर बुधनी रेलवे प्रोजेक्ट के तहत इसका निर्माण देवास के बागली क्षेत्र के कमलापुर में हुआ है. 28,640 मीटर लंबी है. (मध्य भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग) इसके अलावा सुरंग -1: 1,156 मीटर लंबी है.
ऑस्ट्रेलिया टनल मेथड का उपयोग
रेल विकास निगम के मुताबिक सुरंग-2: कुल 500 मीटर भूमिगत सुरंग की खुदाई पूर्ण, जिसमें पोर्टल-1 से 265 मीटर एवं पोर्टल-2 से 235 मीटर शामिल हैं. सुरंग-1: कुल 108 मीटर भूमिगत सुरंग की खुदाई पूर्ण, जिसमें पोर्टल-1 से 56 मीटर एवं पोर्टल-2 से 52 मीटर शामिल हैं. सुरंग निर्माण कार्य आधुनिक तकनीकों जैसे New Austrian Tunnelling Method (NATM), उन्नत मशीनरी तथा कड़े सुरक्षा मानकों के साथ किया गया है. इसके पूरा होने पर इंदौर-बुधनी रेल लाइन यात्रियों की सुविधा में वृद्धि करेगी. क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स, उद्योग एवं व्यापार को महत्वपूर्ण बढ़ावा प्रदान करेगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad