भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद से अब राजनीतिक सियासत गरमा गई है। देर रात एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाए हैं। जिससे अब सियासी गलियारों में हलचल शुरु हो गई है।
दरअसल, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादल से सवाल करते हुए ट्वीट कर कहा कि, शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए! यादव जी क्या उम्मीद की जा सकती है कि मध्यप्रदेश में कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी? गृहमंत्री के रूप में अब आपका परफॉर्मेंस ठीक होगा? अपराधों में कमी आएगी और जनता की परेशानियां भी कम होंगी! लेकिन, क्या ऐसा होगा?
बता दें कि, मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। ट्रांसफर के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें शहडोल, मण्डला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टरों को बदला गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad