जालंधर : जालंधर में एक ज़मीन विवाद के चलते सियासत और प्रशासन दोनों में हलचल मचा देने वाला मामला सामने आया है। एक ओर हैं पंजाब की सीनियर IAS अधिकारी बबिता कलेर और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता स्टीफन कलेर, और दूसरी ओर है प्रबल सरिया कंपनी से जुड़ा पक्ष। इस टकराव में मामला इस हद तक बढ़ गया कि गोली चलने की नौबत आ गई। जिसके बाद अब इस मामले में IAS अफसर, उनके राजनीतिक पति और सरकारी गनमैन पर थाना-7 में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, PIMS अस्पताल के सामने एक प्लॉट में भरती (मलबा डालने) को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले गया। आरोप है कि कलेर परिवार ने अपने सरकारी गनमैन से सरकारी हथियार का इस्तेमाल करवा कर गोली चलवाई। जिसके बाद शिकायतकर्ता सुलक्ष्ण सिंह और उनके मैनेजर हरप्रीत सिंह ने इस संबंध में थाना-7 की ACP रूपदीप कौर को शिकायत दी थी, जिसके बाद अब पुलिस ने एक्शन में आते हुए बबिता कलेर और उनके पति व गनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल FIR दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को परखा जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
