भोपाल। जिला न्यायालय में मंगलवार को फैमिली कोर्ट के सामने पूर्व भाजपा सांसद आलोक संजर के वकील बेटे अनंत संजर से मारपीट हो गई। इसमें उनके कपड़े फट गए। यह देखकर वकीलों ने हमलावर को घेर लिया। उसे आठ घंटे तक कोर्ट में लगभग बंधक बनाकर रखा। माफी मांगने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में निकाला जा सका। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे अनंत संजर पेशे से वकील हैं और जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं।
उनका साला विद्युत भटनागर कोलार क्षेत्र में रहता है। अनंत का कहना है कि वर्ष 2024 में विद्युत की शादी हुई थी और उसके बाद से ही वह पत्नी से मारपीट करता था। इसे लेकर पहले मैंने अपनी पत्नी के साथ उसे कई बार समझाया, लेकिन दोबारा उसने मारपीट की तो कोलार थाने में शिकायत की थी। पिछले दिनों उसकी पत्नी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था, जिसकी मंगलवार को सुनवाई थी और वह विद्युत की पत्नी की ओर से पैरवी करने वाले थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad