Hotel में कमरा लेकर रुका था युवक… सुबह अंदर का नजारा देख कर्मचारियों के छूटे पसीने

पंजाब

बठिंडा : जिले में एक युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने गत दिन बस स्टैंड के पीछे वाली गली में स्थित एक होटल में फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर चौकी बस स्टैंड के कर्मचारी और सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के कर्मचारी विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। होटल के कमरे में युवक का शव लटका हुआ था। जांच के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक प्राइवेट नौकरी करता था और रात में एक होटल में रुका था। मृतक की पहचान अवतार सिंह (22) पुत्र जसकरण सिंह निवासी मेहना बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *