हिंदू संगठन ने युवक को होटल में रंगे हाथ दबोचा, MMS बनाकर कर रहा था ब्लैक मेल

मध्य प्रदेश

छतरपुर: शहर के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब हिन्दू संगठन के कई लोग होटल में आ धमके. उन्होंने होटल में ठहरे एक युवक को पकड़कर पीटा और मुंह पर गोबर पोत कर थाने तक जुलूस निकाला. युवक पर कथित आरोप है कि वह लड़की का एमएमएस बनाकर लगातार परेशान कर रहा है. ब्लैकमेल करके पहले 10 हजार रुपए ले चुका है. शुक्रवार को फिर से 35 हजार लेकर लड़की को होटल में बुलाया था. इसकी शिकायत पीड़ित लड़की ने हिन्दू संगठन के लोगों से की थी.

आरोपी के मुंह पर गोबर पोत निकाला जुलूस

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को ब्लैकमेल, छेड़छाड़, डराने धमकाने और एमएमएस बनाने के मामले में विशेष समुदाय के एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह मामला तब सामने आया जब लड़के ने जबरदस्ती डरा-धमका कर लड़की को एक होटल पर मिलने के लिए दबाव बनाकर बुलाया था. लड़के की ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने इसकी जानकारी हिंदू संगठन को देकर मदद की गुहार लगाई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry