बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज गर्मी के बीच आई राहत भरी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
हालांकि, जहां एक ओर बारिश से आमजन को सुकून मिला, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओले किसानों के लिए आफत बन गए। खासकर सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी टमाटर, भिंडी और अन्य सब्जियों पर ओलों का असर पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिरीं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
