चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों में ऐसे पदों की पहचान करने और आंकड़े जुटाने का निर्णय लिया है जहां अनुबंध कर्मचारी प्रतिमाह 50,000 रुपए से अधिक पारिश्रमिक ले रहे हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोडौँ/निगमों/प्राधिकरणों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को ऐसे कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है, जिन्होंने 15 अगस्त, 2024 तक अनुबंध आधार पर 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%