आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा बहाल करने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे गंभीर माना और पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में हरभजन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा बिना ठोस कारण के कम कर दी गई है, जिससे उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा में कटौती से पहले संभावित खतरों का सही आकलन करना जरूरी है।
मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी
कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरकार से पूछा गया कि सुरक्षा की समीक्षा किन आधारों पर की गई और उनके घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखने की घटना पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है? मामले की अगली सुनवाई 12 मई को निर्धारित की गई है, जिसमें सरकार को सुरक्षा घटाने के कारणों और खतरे के आकलन से संबंधित रिपोर्ट पेश करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात करीब 9-10 पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया था और उन्हें दी गई सरकारी पायलट गाड़ी भी वापस ले ली गई। इसके अलावा, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर की दीवार पर ‘पंजाब का गद्दार’ लिखे जाने का मामला भी सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad