चरखी दादरी : चरखी दादरी के गांव मिसरी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब साले की शादी में जा रहे आईटीबीपी (ITBP) जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि जवान शनिवार शाम को बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह गांव मिसरी का रहने वाला था। नवीन वर्ष 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बीते 2 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आए थे। नवीन के साले की शादी रेवाड़ी जिले के नया गांव में तय थी और शनिवार की रात बारात जानी थी। नवीन बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर बेड पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे दादरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad