मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : जिला मुख्यालय से 170 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खोहरा में सरकारी योजनाओं को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वास्तविक निर्माण कार्य के पूरी सरकारी राशि आहरण कर लिया है. ग्रामीणों ने इस मामले में सचिव को हटाने की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है.
सिर्फ कागजों में ही हुआ काम : ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने कागजों में ही काम पूरा दिखाकर पूरी राशि का आहरण कर लिया है, जबकि गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने ग्राम पंचायत के खाते से पैसे निकाले हैं. इसकी जानकारी सरपंच, उप सरपंच और पंचों को नहीं दी गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गबन की हुई राशि की वसूली हो.इस मामले में ग्रामीणों के आरोपों के बाद प्रशासनिक अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.
सचिव पंचायत में कभी नहीं आते : ग्रामीण रामदेव ने बताया कि सचिव राजकुमार यादव और रोजगार सहायक कभी ग्राम खोहरा में नहीं आते हैं और न ही कोई बैठक करते हैं.ग्रामीणों को कई तरह के काम होते हैं,लेकिन सचिव के नहीं आने के कारण समस्याएं बढ़ जाती हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad