साल 2025 में सोने के दाम तेजी से भाग रहे हैं, जिसे देखकर निवेशक भी हैरान रह गए। साल की शुरुआत से अब तक 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
इसी बीच जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरट सोने की कीमत 123,500 दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 114,860 है । बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 120,410 रिकार्ड की गई है। बता दें कि 2026 में सोने की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा वेंगा ने साल 2026 में एक आर्थिक संकट की बात कही थी, जिसके चलते सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि वैश्विक आर्थिक संकट जैसी परिस्थितियां बनती हैं तो भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं। प्रेडिक्शन यह है कि कीमतें 1.62 लाख से 1.82 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। वर्तमान में MCX पर सोना 7 नवंबर को लगभग 1,20,781 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इस साल सोना पहले ही अपना 1,32,294 रुपए का हाई छू चुका है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
