मोहालीः एक युवती से दोस्ती को लेकर 2 युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चला दी। सैक्टर-79 में पी.जी. में रहने वाले शुभम (26) को गोली लगी। उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-32 जी.एम.सी.एच. में रैफर किया गया है। वहीं फेज -1 थाना पुलिस ने आरोपी करण शर्मा के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को दिए बयान में सरीया ने बताया कि मूलरूप से शिमला की रहने वाली है और इडसट्रीयल एरिया फेज-8 बी स्थित निजी कंपनी में काम करती है। फेज-4 में किराए पर रहती है। उसके साथ ममता भी रहती है। वह भी निजी कंपनी में काम करती है। सरीया ने बताया कि भाई शुभम भी निजी कंपनी में काम करता है और सैक्टर-79 में पी.जी. में रहता है। उसकी ममता के साथ काफी समय से दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे मिलते रहते है।
गोली शुभम की छाती और बाए कंधे के समीप लगी
धनास में रहने वाला करण शर्मा, जो मूलरूप से हिमाचल का रहने वाला है, कुछ समय से ममता को दोस्ती के लिए कह रहा था। इस बारे में शुभम को कोई जानकारी नहीं थी। 25 दिसम्बर को छुट्टी के चलते कमरे पर ही थी। ममता कमरे पर नहीं थी। शुभम ने उसे कॉल कर पूछा की ममता कहा है। वह उसकी कॉल नहीं उठा रही है। इसके बाद जब सरीया ने कॉल की तो ममता ने कहा कि वह अभी आ रही है। यही बात सरीया ने शुभम को बता दी। इसके बाद शुभम ने कहा कि वह भी उसके पास कमरे पर ही आ रहा है। रात करीब 10.15 बजे ममता और करण बाइक पर पहुंचे। इस बात को लेकर शुभम और करण के बीच बहस होने लगी। इस दौरान ममता ने कहा कि सोसायटी में जोर-जोर से मत बात करो। इसके बाद सभी बात करने के लिए साथ ही लगते पार्क में चले गए। करण को बताया कि शुभम और ममता दोनों दोस्त हैं। इस दौरान करण ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक 2 फायर कर दिए। गोली शुभम की छाती और बाए कंधे के समीप लगी। इसके बाद करण से पिस्टल नहीं चली। इसके बाद करण शुभम पर गोली चलाने लगा तो सरीया ने बीच में आकर उसे रोक लिया। पुलिस ने लहुलूहान हालत में शुभम को फेज 6 अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
