बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग साइट से निकल रही आग और जहरीली गैस, लोगों में दहशत

झारखण्ड

धनबादः जिला के बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत अंगारपथरा कांटापहाडी में संचालित बंद पड़े मां अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग स्थल से अचानक भूमिगत आग से जहरीली गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया. लगातार उठ रहे काले, घने व तीखी दुर्गंध वाले धुएं ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है.

इस कारण से पूरे क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार सुबह से धुंध की मोटी परत छाई हुई है. कई घरों के भीतर तक धुआं भर जाने से बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है. आंखों में जलन, खांसी और घुटन जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही है. लोगों में इस स्थिति को लेकर भय और आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर भूमिगत आग का दायरा और बढ़ा तो पूरा इलाका गंभीर खतरे में पड़ सकता है.

स्थानीय लोग प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि फैल रहे खतरे पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके. वहीं बीसीसीएल अधिकारी जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गैस रिसाव को बंद करने में जुट गये हैं. बीसीसीएल अधिकारी संजय चौधरी ने कहा कि यहां कोयला उत्खनन होता है. इसलिए आग गैस रिसाव आम बात है.

इस घटना को लेकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. बीसीसीएल की इसमें कोई लापरवाही नहीं है. स्वतः हिटिंग के कारण आग लगी है. ऑक्सीजन से रिएक्शन के बाद हिट प्रोड्यूज हुई है. इसलिए आग लगी है. पूरी टीम इसको लेकर कंट्रोल करने में लगी हुई है. आसपास के लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखना बीसीसीएल का काम है. आसपास बसे लोगों को कोई भी कठिनाई नहीं होने दी जाएगी, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry