8 जनवरी को फाजिल्का रहेगा बंद! मेन चौक पर लगेगा धरना, जानें क्यों….

पंजाब

फाजिल्का: व्यापार मंडल ने 8 जनवरी को फाजिल्का शहर बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि फाजिल्का शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर वीरवार 8 जनवरी को न सिर्फ शहर बंद रहेगा, बल्कि चौक में घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। हालांकि, पुलिस का दावा है कि चोरी के सभी मामले ट्रेस कर लिए गए हैं।

जानकारी देते हुए फाजिल्का व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलबधर ने कहा कि फाजिल्का शहर में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर में हर दिन चोरियां हो रही हैं और लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। हालांकि, इस मामले को लेकर व्यापार मंडल फाजिल्का जिला पुलिस अधिकारियों से मिला और आरोप लगाया कि उस दौरान उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते व्यापार मंडल ने मीटिंग करके फैसला किया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अपना विरोध जताने के लिए 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक फाजिल्का शहर बंद रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी और चौक घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

दूसरी तरफ, सिटी थाने के SHO लेखराज का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तक हुई सभी चोरी की घटनाओं को ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने न सिर्फ इन घटनाओं को ट्रेस किया है, बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ चोरी का माल भी बरामद किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry