बेमेतरा: जिला पंचायत की सीईओ प्रेमलता पद्माकर के ठिकानों पर EOW ने छापा मारा है. बेमेतरा के न्यू सर्किट हाउस के पीछे स्थित शासकीय निवास में टीम ने दबिश दी है, जहां जांच पड़ताल जारी है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से बेमेतरा की स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है.
3 गाड़ियों में आई टीम: गौरततलब है कि 6 महीने पहले ही प्रेमलता पद्माकर बेमेतरा जिला पंचायत की सीईओ के रूप में पदस्थ हुई हैं. इसके बाद बुधवार को EOW अधिकारियों की 3 गाड़ी मौके पर पहुंची. कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.
RI परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत: छत्तीसगढ़ में एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई लगभर पूरे प्रदेश में चल रही है. बुधवार सुबह दोनों एजेंसियों ने प्रदेशभर में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है. यह छापेमारी उस परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़ी है, जो पटवारी से आरआई बनने के लिए 2024 में आयोजित की गई थी.
डिजिटल समेत कई रिकॉर्ड खंगाले जा रहे: 90 पदों की इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें सामने आई थीं. इसके आधार पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद सहित कई जिलों में यह रेड एक साथ की गई. जांच एजेंसियां परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रही हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad