Besharam Rang में लगा Bhojpuri तड़का, Poonam Dubey ने दिखाई अपनी अदाएं
Bhojpuri Actress Poonam Dubey: भोजपुरी सिनेमा में अपनी बोल्ड इमेज के चलते लाइमलाइट बटोरने वाली खूबसूरत अदाकारा पूनम दुबे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है।
इन दिनों जैसा कि आप सब जानते हैं कि फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का बिकिनी लुक कंट्रोवर्सी इकट्ठा कर रहा है।
ऐसे में बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन लेकर पूनम दुबे ने इस रेस में दीपिका पादुकोण का साथ दिया है। हाल ही में पूनम दुबे ने अपनी बिकनी वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बीच समुंदर अपनी कातिल अदाओं का जादू बिखेरने वाली पूनम दुबे इस वीडियो में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए पूनम दुबे ने अपने कैप्शन में लिखा - बेशर्म रंग कहां देखा दुनिया वालों ने... वायरल हो रही इस वीडियो में सनसेट का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ पूनम दुबे ने ऐसी कई और वीडियो शेयर की हैं जिसमें उन्होंने अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट किया है। बहुत कम वक्त में पूनम दुबे की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पूनम दुबे के जल्द ही 2 मिलीयन फॉलोअर्स होने जा रहे हैं, फिलहाल यह आंकड़ा 1.7 मिलियन तक पहुंचा है।
पूनम दुबे जल्द ही अरविंद अकेला की दुल्हनिया बन बड़े पर्दे पर फिर एक बार धमाल मचाती नजर आएंगी। हाल ही में पूनम दुबे ने इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया था जिनमें पूनम दुबे के अलावा अरविंद अकेला कल्लू की 6 और दुल्हन नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े:-
Poonam Dubey Hot Video: पूनम दुबे ने भीगे बदन से पानी में लगाई आग, फैंस हुए बेकाबू, Video Viral...
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे इन दिनों बीच पर जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस पूनम दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वो अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब पूनम दुबे ने वायरल सॉन्ग ‘भीगा-भीगा है समा’ पर समंदर किनारे डांस किया है। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
पूनम दुबे ने पानी में लगाई आग
पूनम दुबे ने बीच पर बिकिनी में फोटोशूट किया है उन्होंने एक फोटो शेयर किया है जिसमें लिखा है- सागर सा शोर और सागर सी शांति कहीं और नहीं इस जहाँ में।
वहीं डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मौसम में थोड़ी ठंड सी आ गई है चलो थोड़ी आग लगाई जाए। पूनम के इस वीडियो ने वाकई उनके चाहने वालों के दिलों में आग लगा दी है। उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।
पूनम दुबे के इस वीडियो पर कई भोजपुरी एक्टर्स भी कमेंट कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित ने लिखा है- ‘आग लगा दी’। वहीं स्नेहा उपाध्याय, प्रियंका रेवरी, राघव नय्यर और अनारा गुप्ता ने फायर इमोजी शेयर की है।
आपको बता दें पूनम दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।
पूनम ने खेसारी लाल यादव के साथ ‘जो जिता वहीं सिकंदर’ में काम किया है। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा के जाने माने नाम पवन सिंह के साथ उन्होंने ‘हम हैं लूटेरे’ में भी शानदार एक्टिंग की है।
पूनम प्रयागराज की रहने वाली हैं. वो मिस इलाहाबाद भी रह चुकी हैं। खबर है कि पूनम जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।