Neelkamal को एक्ट्रेस संग रोमांस करते हुए लगा धक्का, गुस्से में पहुंचे कलकत्ता, देखें Video...

 लागल झुलनिया की धक्का बलम कलकत्ता पहुंचे

 
Neelkamal को एक्ट्रेस संग रोमांस करते हुए लगा धक्का, गुस्से में पहुंचे कलकत्ता, देखें Video...
नीलकमल को एक्ट्रेस संग रोमांस करते हुए लगा 'झुलनिया के धक्का'

Neelkamal Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनका कोई भी गाना आता है तो वो धमाल ही मचा जाता है। उनके फैंस का भी उनके नए-नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

 इंडस्ट्री में नीलकमल और एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttrakhandi) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों की जोड़ी का धमाकेदार गाना ‘झुलनिया के धक्का’ (Lagal lagal jhulaniya ke Dhakka) रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) ‘झुलनिया के धक्का’ (Lagal lagal jhulaniya ke Dhakka) के वीडियो को नीलकमल सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर को इसमें अपनी को-एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी के साथ जमकर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। ये रोमांटिक के साथ-साथ एक कॉमेडी वीडियो भी है। 

इसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर जैसे ही सृष्टि के साथ रोमांस करते हैं वैसे ही एक्टर के उनकी झुलनिया (नाक की नथिया) चुभ जाती है, जिसके बाद वो अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ मारपीट करने लगते हैं, जो कि काफी फनी लगती है। इसके बाद गुस्से में वो कलकत्ता निकल जाते हैं।

 अपना यही दुखड़ा गाने के जरिए एक्ट्रेस सुना रही हैं। वो कहती हैं कि ‘लागल लागल झुलनिया के धक्का… पिया मोरे पहुंचले कलकत्ता’। इसके लिरिक्स बेहद ही प्यारे हैं।

इसके वीडियो को दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इसे साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 23 हजार से ज्यादा लाइक्स भी। गाने को नीलकमल ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है।

 इसे एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी पर फिल्माया गया है, जो अपने एक्सप्रेशंस और डांस से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है। कोरियोग्राफर सैंडी जॉन हैं।

आपको बता दें कि नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी की जोड़ी भोजपुरी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस और डांस फैंस को खूब पसंद आते हैं। उनकी ग्लैमरस अदाएं तो अक्सर उनका दिल जीत जाती है। इससे पहले दोनों को साथ में ‘कमरिया डोले’, ‘रोगी कमरिया के’, ‘मेला आईं जीजा बहरे बहरे’ और ‘लहरिया लूटा ए राजा’ जैसे हिट गानों में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़े :-

Bhojpuri Song: विदेशी लड़कियों संग रितेश पाण्डेय का रोमांटिक गाना लांच, बोले- 'हे बालिके तनी सुनो', देखिए VIDEO

Bhojpuri Song: विदेशी लड़कियों संग रितेश पाण्डेय का रोमांटिक गाना लांच, बोले- 'हे बालिके तनी सुनो', देखिए VIDEO...

भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं. उनका कोई भी गाना आता है तो वायरल हो जाता है। दर्शकों और फैंस को उनके गानों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

 इसी बीच अब एक्टर का नया वीडियो सॉन्ग ‘हे बालिके तनी सुनो’ (Hey Balike Tani Suno) रिलीज कर दिया गया है। इसमें वो विदेश की सड़कों पर लड़कियों संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इनका वीडियो वायरल हो रहा है. एक्टर का वीडियो में एकदम ही पंडित जी वाला लुके देखने के लिए मिल रहा है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gaana) ‘हे बालिके तनी सुनो’ (Hey Balike Tani Suno) के वीडियो को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर धोती-कुर्ता में गमछा गले में लटकाए नजर आ रहे हैं।

 विदेश में भारतीय संस्कृति वाले लुक में एक्टर नजर आ रहे हैं। इसमें उनका ये अंदाज देखते ही बन रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वो कैसे विदेश की सड़कों पर लड़कियों संग रोमांस कर रहे हैं।

वो हर आती-जाती लड़की को लाइक कर रहे हैं और उससे प्यार का इजहार कर रहे हैं। देसी वेशभूषा में जंच रहे हैं मगर उन्हें विदेशी लड़की चाहिए। वीडियो में उन्हें रैप भी करते हुए देखा जा सकता है।

वो इसमें कहते भी दिख रहे हैं कि वो भले ही देसी वेशभूषा में हैं। लेकिन उन्हें देसी में नहीं फंसना लंदन वाली लड़की चाहिए। इसे करीब एक लाख व्यूज मिल चुके हैं और 10 हजार लाइक्स भी मिले हैं।

गाना ‘हे बालिके तनी सुनो’ (Hey Balike Tani Suno) को रितेश पांडे ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है। इसके लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इसके अलावा रितेश पांडे की फिल्म की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘प्रजातंत्र’ (Bhojpuri Film Prajatantra) को लेकर सुर्खियों में हैं।

इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज किया जा चुका है और इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। इसके साथ ही एक्टर के एक गाने ‘हाय रे झुलनिया’ (Haaye Re Jhulaniya) को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।