Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल के 'तेल' को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

 
Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल के 'तेल' को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज, यामिनी के साथ दिखाई जबरदस्त केमिस्ट्री

Khesari Lal Yadav Yamini Song: यूट्यब पर ट्रेंडिंग का रिकॉर्ड तोड़ने में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव माहिर हैं। सोमवार को उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया।

 

 

उनका नया गाना 'तेल' रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ गया। नंबर दो पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

खास बात है कि नंबर एक पर भी खेसारी लाल यादव का गाना 'दढ़िया बढ़िया लागेला' ट्रेंड (Dadhiya Badhiya Lagela) कर रहा है।


गाना रिलीज होने के महज कुछ ही घंटों में एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया। लिखे जाने तक दो मिलियन के आसपास व्यूज होने वाला था।

 खेसारी लाल यादव का गाना सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

खेसारी लाल यादव का गाना 'तेल' तो रॉकिंग है ही, इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद सेंसेशनल है। गाने में स्टनिंग एक्ट्रेस यामिनी सिंह भी कमाल की नजर आई हैं।

म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का रोमांस देखने लायक है। वैसे तो खेसारी लाल यादव ने इस साल सारेगामा हम भोजपुरी के लिए कई सुपर डुपर हिट गाने दिए हैं।

यह गाना भी उसी सीरीज का एक हिस्सा है।



गाना 'तेल'  के लिरिक्स को खेसारी लाल यादव के लिए कई सक्सेसफुल गाना लिखने वाले पवन पांडेय ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है और गाने को कंपोज शुभम तिवारी ने किया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

खेसारी लाल यादव के कई और गाने भी ट्रेंडिंग में हैं।