अचानक इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंचे एजाज खान, गैंगस्टर वायरल वीडियो पर मांगी माफी

मध्य प्रदेश

इंदौर: फिल्म एक्टर एवं बिग बॉस फ्रेम रहे एजाज खान को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों नोटिस जारी कर थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे. एजाज खान अचानक गुपचुप तरीके से इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के समक्ष उपस्थित हुए और घटना को लेकर पूरा विवरण मांगा. फिलहाल उन्हें पूछताछ कर छोड़ दिया गया है. पूरा मामला गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद एजाज खान के द्वारा वीडियो वायरल करने से संबंधित है.

गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर वायरल की थी रील
पिछले दिनों इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर रहे सलमान लाला की मौत सीहोर के पास तालाब में डूबने के कारण हो गई थी. इसके बाद अलग-अलग तरह से सलमान लाला के समर्थकों के द्वारा मौत पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर रील वायरल की जा रही थी. उसी कड़ी में फिल्म अभिनेता एवं बिग बॉस फ्रेम रहे एजाज खान ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने सलमान लाला के फोटो के साथ यह लिखा था कि, ”समंदर में तैरने वाले की मौत तालाब में डूबने से नहीं होती है.” साथ ही एजाज खान ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा था कि, ”वह मुसलमान था इसलिए वह मार दिया गया.”

इंदौर में एजाज खान के खिलाफ FIR हुई थी दर्ज
इस तरह की पोस्ट करने के बाद काफी हंगामा हुआ और पुलिस ने इस पूरे ही मामले में दो धर्मों में वैमनस्यता (मनमुटाव) फैलाने से संबंधित एजाज खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें नोटिस जारी किया. नोटिस जारी करने के एक से डेढ़ महीने बाद गुपचुप तरीके से एजाज खान इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के समक्ष उपस्थित हुए और घटना को लेकर पूरा विवरण बताया.

एजाज खान ने वीडियो के लिए मांगी माफी
प्रारंभिक पूछताछ में एजाज खान ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी कि गलत जानकारी के चलते इस तरह का वीडियो पोस्ट कर दिया था. मैं सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल होने को लेकर माफी मांग चुका हूं. आइंदा वह इस तरह के घटनाक्रम नहीं करूंगा. फिलहाल अलग-अलग तरह से पूछताछ करने के बाद पुलिस के द्वारा उसका मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया है.

चूंकि अपराध नोटिस से संबंधित था जिसके चलते उसे पूछताछ कर थाने से रवाना कर दिया गया है. फिलहाल इस पूरे ही मामले में आने वाले दिनों में और भी पूछताछ पुलिस के द्वारा एजाज खान से की जा सकती है.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, ”पिछले दिनों एक्टर एजाज खान ने सलमान लाला की मौत के बाद वीडियो जारी किया था. उसी के चलते उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. फिलहाल उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें पूछताछ कर छोड़ दिया गया है.” फिलहाल पूरे ही मामले में एजाज खान से काफी बारीकी से पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है लेकिन उनके मोबाइल को जप्त कर लिया गया है जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जाएगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry