दुर्ग: धमधा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. दोनों आपस में रिश्तेदार थे और शादी से वापस आ रहे थे. इसी दौरान बस से उनकी टक्कर हो गई.
बस की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौके पर ही मौत
धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी दी. इस घटना में बाइक सवार दोनों लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिए.
बारात से लौटने के दौरान हादसा
दोनों मृतकों की पहचान हरि चंद यादव और भोला यादव के रूप में की गई है. मृतक हरि चंद यादव अपने भतीजे के बारात में गिरहोला से धमधा गया हुआ था, वहां से अपने अपने भाई के साला भोला यादव के साथ पल्सर बाइक से अपने परिचित के घर धमधा जा रहे थे. इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जाने वाली बस सीजी 07 ई 0699 ने कलश मंदिर के पास सामने से टक्कर मारी दी.
तेज रफ्तार मिनी बस का कहर
धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 24 मार्च की शाम को मिनी बस और बाइक में दुर्घटना होने की सूचना मिली. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad