नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पकड़ी खेप

पंजाब

लुधियाना: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI), की लुधियाना जोनल यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 9.19 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार DRI को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि सीमावर्ती जिलों से एक विशेष वाहन के जरिए नशीले पदार्थों की खेप लुधियाना लाई जा रही है। सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर शहर के बाहरी इलाके में निगरानी शुरू कर दी। शनिवार 14 मार्च को करीब शाम 4 बजे संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर डी.आर.आई. टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे रखे पीले रंग के पॉलीथिन बैग से 4 पारदर्शी पैकेट बरामद हुए जिन्हें पीले और काले रंग की टेप से लपेटा गया था।

अधिकारियों द्वारा बरामद पदार्थ की फील्ड टैस्टिंग किट से जांच करने पर वह हेरोइन पाई गई। चारों पैकेटों का कुल वजन 4.595 किलोग्राम निकला। इसके बाद DRI ने हैरोइन और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को NDPS एक्ट के तहत जब्त कर लिया। बताया गया है कि उक्त वाहन में सवार 2 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry